माँ कर्मादेवी जंयती महोत्सव धूमधाम से मनाया
रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । प्रतिवर्ष की भाँति इस बार भी नगर साहू समाज समिति ने माँ कर्मा जी की 1006वीं जयंती बहुत ही भव्यता के साथ मनाई ,
शोभायात्रा पुराने बाजार से नगर साहू समाज अध्यक्ष शरद साहू व नगर महिला साहू समाज अध्यक्ष सरिता साहू (दुल्हन ब्यूटी पार्लर) के साथ माँ कर्मादेवी की पूजन अर्चना करने के बाद मुख्य मार्ग से निकली इस माँ के अवतरण दिवस पर महिला शक्ति ने चल समारोह में चार चाँद लगा दिए । ढोलबाजों के साथ पाँच अश्वों पर सवार झाँसी की रानियाँ और उनके पीछे माँ कर्मादेवी जी श्रीकृष्ण को खिचड़ी खिलाती प्रतिमा और उनके साथ बालिकाएं सिर पर कलश व महिलाएं वीरांगनाओं के भेष में सिर पर साफा बाँधे हुए चल रही थी और उनके पीछे डीजे के मधुर संगीत पर भजनों पर नाचते हुए चल रहे थे । इस चल समारोह का नगर में जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत और माँ कर्मा जी की आरती कर नगर के लोगों ने माँ से भक्ति का आशीर्वाद लिया।
सामाजिक संगठनों के साथ ही राजनीतिक लोगों ने भी किया स्वागत ।
इस भव्य चल समारोह का स्वागत वर्तमान हिउस समिति व पूर्व हिउस के अध्यक्षों के साथ ही राजनेताओं ने शीतल पेयजल शरवत पिलाया और माँ की आरती कर आशीर्वाद लिया।
बारिश से बदला कार्यक्रम ।
कल महज दस पंद्रह मिनट की बारिश ने जो तबाही मचाई उसका इस चल समारोह पर भी असर पड़ा , चल समारोह मुख्य मार्ग से निकलकर माँ कर्मा मंदिर पर समापन होना लेकिन मंदिर परिसर में पानी और कीचड़ होने से माँ के मंदिर में पूजा कर चल समारोह सीता स्वयंवर मैरिज गार्डन में पहुँचा और बहाँ पर पूरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम चलता रहा ।
प्रथम बोली 22 ,121 हजार की ।
इस बार नगर साहू समाज की टीम ने अभिनव पहल करते हुए समाज की बैठक में माँ कर्मादेवी जी की महाआरती के लिए बोली शुरु कर और व्हाट्सएप ग्रुप पर यह बोली पुराने बाजार के गौरीशंकर पिता प्रेमनारायण साहू की रही और उन्होंने महाआरती करने का सोभाग्य प्राप्त किया।
मंच पर हुआँ समाज की प्रतिभाओं का सम्मान ।
मंच पर नगर के सभी वर्गो के वरिष्ठ प्रवुद्ध जनों का समिति के सदस्यों ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। और नगर की प्रतिभावाओं की शील्ड शाल श्रीफल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जिसमें प्रियंका गोविंद साहू उच्य माध्यमिक शिक्षक, कुमारी श्वेता साहू पिता माखनलाल साहू उच्य माध्यमिक शिक्षक, मनीष साहू पिता श्रीराम साहू माध्यमिक शिक्षक, अनीता पिता हरिनारायण साहू माध्यमिक शिक्षिका, कु.रिंकी साहू पिता दुर्गा प्रसाद साहू , कु. कंचन साहू पिता संतोष साहू को पुलिस आरक्षक बनने पर सम्मानित किया गया व अक्षय साहू पिता नरेन्द्र साहू को भारतीये रेलवे में सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को गरिमामय बनाने के लिए कालिका ग्रुप ने दी अपनी भजनों की प्रस्तुति।
महाआरती पश्चात भोपाल से पधारी कालिका ग्रुप मनोरमा सिंह व उनकी टीम ने मनभावनी भजनों की प्रस्तुति की यह भजनों और बीच बीच में प्रतिभाशाली प्रतिभावाओं का सम्मान भी चलता रहा ।
नगर परिषद अध्यक्ष ने दिया माँ के नाम की सड़क ।
कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थित नगर परिषद अध्यक्ष ममता धर्मेंद्र चौहान ने इस भव्य चल समारोह की प्रशंसा करते हुए समाज से अभिभूत होकर वार्ड क्रमांक 12 में स्तिथ माँ मंदिर के नाम पर सड़क का नाम करने की घोषणा की।
कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव ब्रजेश साहू ने किया और सभी अतिथियों का आभार साहू समाज अध्यक्ष शरद साहू ने व्यक्त कर सभी का दिल से आभार माना ।



