जयकारो के साथ हुआ मासिक महाआरती का आयोजन
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के द्वारा जन कल्याण समाज कल्याण एवं आसमान के लिए समाज में किए जा रहे माता आदिशक्ति जगत जननी जगदंबा की आरती महा आरती एवं अखंड श्री दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज का कल्याण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी द्वारा प्रत्येक माह की भांति इस माह की मासिक महाआरती का आयोजन कृषि उपज मंडी सागर नाका दमोह में दोपहर 12 बजे आयोजन किया गया जिसमें हजारों मां भक्तों ने भाग लेकर नशा मुक्त मांसाहार मुक्त एवं चरित्रवान जीवन जीने का संकल्प लिया तथा मां एवं गुरुवर की दिव्य महाआरती संपन्न की। समापन की बेला में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आरती ने कहा कि हमें घर-घर मां की ज्योति अलग जगाना है और इतिहास के पन्नों से मामा रूपी समाज विरोधी ताकतों से बच कर रहना है जिस प्रकार मारीच मामा कंस मामा शकुनी मामा एवं वर्तमान में शिवराज मामा जिन्होंने लालच देकर समाज में विभिन्न प्रकार के नशे के व्यापार के लिए शराब का वितरण किया है जो समाज को बर्बाद करने के लिए जहर है। भगवती मानव कल्याण संगठन की जिला प्रभारी बलराम सिंह ने कहा की गुरुवार ने अपना परिचय प्रदान अभी प्रयागराज में दिया है की मैं एक ऋषि हूं ऋषि था और इसी रहूंगा मैं ऋषि भारद्वाज से संबंध हूं उन्होंने कहा कि मैंने प्रयागराज में गुरुवर के द्वारा जो चिंतन सुना है वह है कि जोशीमठ के संबंध में उन्होंने कहा की मां की साधना से सब कुछ संभव है और जोशीमठ को सैकड़ों साल के लिए स्थाई किया जा सकता है आज विभिन्न प्रकार से सामाजिक धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में समाज को लूटा जा रहा है जरूरत है इन ढोंगी पाखंडी यों को उजागर करने की अंत में विक्रम सिंह ने मंच का संचालन करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया एवं शक्ति जल एवं प्रसाद ग्रहण किया।



