मध्य प्रदेश

रायसेन में तेंदुए का आतंक : गांव में मवेशियों पर तेंदुए ने किया हमला

1 मवेशी की मौत, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम जांच में जुटी
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
जिले की गैरतगंज तहसील में तेंदुए का आतंक बढ़ गया है। तेंदुए ने एक बार फिर रमपुरा कलां गांव में अपनी आमद दी है। गांव के पास जंगल से आए तेंदुए ने एक किसान के खलिहान में झोपड़ी में बंधे मवेशी पर जानलेवा हमला किया। घटना के बाद आसपास के गांववासी तेंदुए की क्षेत्र में आमद से भयभीत हो गए हैं।
रमपुरा गांव में यहां के रहने वाले किसान गौरीशंकर लोधी के ग्राम में बने खलिहान में बीती रात तेंदुआ घुस गया। वहां बंधे मवेशी पर हमला कर दिया है। जिससे एक मवेशी की दर्दनाक मौत हो गई। एक अन्य मवेशी को घायल कर दिया। दूसरे दिन सुबह मवेशी मालिक मवेशी को देखने गया तो उसकी एक गाय खून में लथपथ मृत मिली। उसके शरीर चेहरे और अन्य अंगों पर पंजो के निशान साफ दिखाई दे रहे थे।
मवेशी का पिछला हिस्सा क्षत विक्षत हो चुका था। मौके पर मौजूद संदीप लोधी ने बताया कि उनका गांव जंगल से लगा हुआ है। यहां पहले भी तेंदुए द्वारा कई बार हमला कर चुके हैं। घटना में भी मवेशी की गर्दन पर पंजों के निशान तेंदुए के हैं। तेंदुए के पैरों के निशान आसपास देखे गए हैं। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना किया।

Related Articles

Back to top button