मध्य प्रदेशराजनीति

नवरात्रि में मातृशक्ति धरना पर, सरकार को शर्म आनी चाहिए : विधायक पटेल

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। रायसेन जिले के तहसील बरेली में बीते नो दिनों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं का धरना प्रदर्शन जारी और अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चल रही इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के बीच बिधायक देवेंद्र पटेल ने पहुंचकर कहा कि कांग्रेस के वचन पत्र में आपकी आवाज शामिल करने के लिए पार्टी से करूंगा निवेदन
अभी तक सरकार की तरफ से किसी प्रकार का कोई आश्वासन नही मिला ऐसे में उग्र आंदोलन की राह पर चलने को मजबूर हो रही कार्यकर्ता के बीच उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटेल ने पहुंचकर इन महिलाओं से परेशानी जानी ओर हरसम्भव मदद करने का आश्वासन दिया तो। वहीं कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल ने मप्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इनकी मांगे माने कम से कम एक बार इनको बुलाकर बात तो करे ओर इनकी जो जायज मांगे हे उनको तो पूरा करे नवरात्र चल रहे है ऐसे में मातृ शक्ति धरना कर रही है सरकार को शर्म आनी चाहिए बही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा जब तक हमारी मांगे नही मानी जायेगी तब तक हम हड़ताल करेंगे हमे सरकारी कर्मचारी बनाया जाए हमारी पेमेंट बढाई जाए।

Related Articles

Back to top button