मध्य प्रदेश
महिलाओं ने गणगौर पर विसर्जन शोभायात्रा यात्रा निकाली
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईंखेड़ा । नगर साईखेडा की अग्रवाल समाज की नगर महिला मंडल और विभिन्न सामाजिक संगठन की महिलाओं ने नवरात्रि की चतुर्थी तिथि पर धूमधाम से बैड बाजे के साथ गणगौर माता और शिव पार्वती की पूजन अर्चन कर कमला पैलेस से खेरापति दरबार तक लाल वस्त्रो के परिधान में सोलह श्रृंगार कर जुलूस निकाल कर गणगौर का बिर्सजन किया। और खेरापति दरबार में नवरात्रि पर गरबा कर माता रानी की आराधना की। नगर महिला मंडल की अध्यक्ष रंजना अग्रवाल ने बताया पति की दीर्घायु और देश में सुख शांति के लिए महिलाएं गणगौर माता की पूजन करती है। नगर में हमारा संगठन सभी सामाजिक कार्य तीज त्यौहार हर्ष उल्लास से मनाते हैं।




