कृषिमध्य प्रदेश

सर्वेयर की पिटाई, अमानक गेहूं को खरीदने से मना करने पर आग बबूला हुआ दबंग किसान, जमीन पर गिराकर लात-घूसों से पीटा

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
नर्मदापुरम । एमपी के नर्मदापुरम (होशंगाबाद) में ब्यावरा स्थित नवज्योति वेयरहाउस खरीदी केंद्र में अमानक गेहूं को रिजेक्ट करने पर बदमाशों ने सर्वेयर की पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित सर्वेयर अब शिकायत करने के लिए दफ्तरों का चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी कहीं पर सुनवाई नहीं हो रही है।
पीड़ित सर्वेयर अमित बड़कुर ने बताया कि वह नवज्योति वेयरहाउस में सर्वेयर का काम करता है। बुधवार को वेयरहाउस में किसान अपनी गेहूं की उपज को तुलाने के लिए आया था। गेहूं की ट्राली को चेक किया तो ट्रॉली में ऊपर अच्छा माल था और नीचे मिट्टी वाला माल था, किसान को साफ करके माल लाने को कहा। इस बात पर वह भड़क गया और पंचनामा फाड़कर अपने दो साथियों के साथ मिलकर पिटाई कर दी।
वेयरहाउस के सर्वेयर की पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें साफ दिख कर रहा है कि आरोपी किसान उसको जमीन पर पटककर लात-घूंसो से पिटाई कर रहा है। आरोपी के साथ उसके दो साथ भी दिख रहे हैं। पीड़ित सर्वेयर का कहना है कि वह शिकायत करने के लिए अब दफ्तरों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।

Related Articles

Back to top button