Watar Rain Atek- एमपी में बारिश का दौर, आधी तूफान गरज के साथ हो रही बरसात
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । मध्यप्रदेश जबलपुर जिले से लेकर कई राज्यो में प्राकर्तिक वातावरण व तेज आधी तूफान से जहा जन जीवन में हलचल मची हुई है। वही सुबह सूर्य देव दर्शन करने के बाद दोपहर 2 बजे से मौसम में रोजनामा अचानक परिवर्तन से जहा लोगों को गर्मी से राहत मिली है वही कुछ खेतों में लगीं हुई प्याज व उरद,मूंंग की चिंता किसानों को सता रही है । वही ग्रामीणों में होने वाली चर्चा का विषय बनी है- ग्राम पंचायत निवासी ने कहा कि इस वैशाख में सावन भादाव की बरसात हो रही है । विगत इन पाच दिनो में लगभग 5 इंच से अधिक जोर दार बारिश के साथ ओला वृष्टि हो रही है । रुक रुक हो रही अचानक बारिश से व्यपार बिजनेस पर असर देखने को मिल रहा है । वही शनिवार को एक बार फिर 24 घंटे के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है ।
देखा जाये तो विगत 30 वर्ष के इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला हैं जब अप्रेल माह के समय ऐसा सिस्टम बना हुआ है । जिसका असर लगभग 10 दिनों तक पड़ने वाला है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश और ओलावृष्टि होती है तो कई जिले में लगभग 1 लाख हेक्टेयर में बोई हुई मूंग व उरद की फसल को भारी नुकसान होने की संभावना व्यक्त अधिक रहेंगी । फिलहाल मौसम में काफी ठंडाहक महसूस हो रही है और आम जनता को शर्दी जुखाम से झेलना पड़ रहा है । आगें और क्या हो सकता है ये समय पर ही पता चल पाएगा । वही बारिश का नियंत्रर दौर शुरू हैं ।



