कलयुगी मामा ही निकला सौतेले भांजे का हत्यारा पुलिस ने किया पदार्फाश
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
सागर । बंडा थाना अंतर्गत चौकी बरा में सूचनाकर्ता फरियादी रज्जू सिंह पिता विश्राम सिंह लोधी उम्र 37 साल निवासी घटना बुजुर्ग थाना नोहटा जिला दमोह ने 3 मई 2023 कि सुबह रिपोर्ट कराई गई कि 3 मई 2023 को प्रातः 4:30 बजे ग्राम मोकलमऊ में रजजू सिंह पिता विश्राम सिंह लोधी के भांजे समरजीत सिंह पिता जाहर सिंह लोधी उम्र 30 साल निवासी मोकलमऊ की गले में धारदार हथियार से चोट पहुंचाकर मोकलमऊ के ही निवासी कलू लोधी एवं घूमन सिंह लोधी और उनके दो अन्य साथियों द्वारा हत्या कर घटनास्थल दौलत से लोधी के घर के पास गाँव का मुख्य गली रास्ता में ले जाते हुए इसके टोकने पर वहीं पर समरजीत के शव को फेंकना पटकना बताया गया।
जिसकी रिपोर्ट पर 302, 34 का मामला पंजीबद्ध किया गया प्रकरण में मृतक समरजीत की हत्या करने वाले नामजद आरोपीगण एवं मुख्य घटना स्थल ग्राम मोकलमऊ का निवास स्थान एवं घटनास्थल दौलत लोधी सरपंच के घर के पास स्थित गांव का मुख्य गली रास्ता जहां मृतक का शव लहूलुहान अवस्था में डाला हुआ था। इस संदर्भ एवं समस्त घटनाक्रम के संबंध में फरियादी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा दी जा रही प्रतिक्रिया एवं उसके द्वारा लेख कराई गई एफआईआर के तथ्यों को बार-बार अलग तरह से प्रस्तुत कर कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित करने के फलस्वरुप एवं उक्त नामजद आरोपी अपने स्थान पर सामान्य मिलने पर तत्काल उक्त नामजद आरोपी गण को अभिरक्षा में लिया जाकर आरोपी से पूछताछ करने पर प्रथम दृष्टया उनकी संलिप्तता नहीं पाया जाना प्रतीत हुआ।
घटना में संदेहास्पद स्थिति उत्पन्न होने से समस्त घटनाक्रम पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी को अवगत कराते हुए उनके द्वारा दिए गए निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह बंडा एसडीओपी शिखा सोनी से मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए एफएसएल मोबाइल यूनिट के प्रभारी नीलेश निमके डॉग स्क्वाड फिंगरप्रिंट के प्रभारी गणों द्वारा संपूर्ण घटना स्थलों का भ्रमण किया गया प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत घटना की सत्यता की पतासाजी हेतु एवं सतत रूप से जांच एवं प्रकरण की विवेचना अंतर्गत यह तथ्य सामने आए।
मृतक समरजीत के पिता जाहर सिंह की पहली पत्नी से एक पुत्र मृतक समरजीत एवं दो पुत्रियां थी जो शादीशुदा है एवं उसकी बहन से उसकी दूसरी शादी करने पर उससे भी एक पुत्र एवं एक पुत्री है इस प्रकार मृतक प्रकरण के फरियादी का सगा भांजा नहीं होकर एक सोतेला मामा है उक्त तथ्यों एवं प्राप्त साक्ष्यों के उपरांत आरोपी रज्जू के विरुद्ध प्रकरण में वैधानिक विधि सम्मत कार्यवाही की गई इस पूरे प्रकरण में फरियादी स्वयं रज्जू सिंह जो कि पुलिस को गुमराह करता रहा।
हत्याकांड के पदार्फाश में उल्लेखनीय सामने आए।
सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी बंडा निरीक्षक नवल आर्य चौकी प्रभारी बरा उपनिरीक्षक के एन अरजरिया उप निरीक्षक अरविंद ठाकुर उपनिरीक्षक धनेंद्र यादव प्रधान आरक्षक वीरेंद्र कुर्मी प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह आरक्षक गढ़ पुष्पेंद्र जादौन सतीश राज सोनू विश्वकर्मा पुष्पेंद्र शर्मा विनोद यादव विनोद यादव, भारत सिंह, गुलाब साइबर सेल की मुख्य भूमिका रही। उक्त जानकारी बंडा पुलिस स्टाफ के साथ बंडा एसडीओपी शिखा सोनी एवं बंडा थाना प्रभारी नवल आर्य ने पत्रकारवार्ता में दी।



