ग्रीष्मकालीन मूंग-उड़द की खरीदी हेतु 8 से 19 मई तक होगा पंजीयन

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
भोपाल । मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने ट्वीट करते हुए बताया है कि प्रदेश के किसानों से ग्रीष्मकालीन फसल मूंग और उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए प्रदेश सरकार ने 8 से 19 मई तक पंजीयन करने का निर्णय लिया है।
कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि प्रदेश के 32 जिलों में मूंग और 10 जिलों में उड़द का उत्पादन होता है। इन जिलों के किसानों से अपील करता हूं कि वह 8 से 19 मई तक अपनी फसल का समर्थन मूल्य पर सरकार को बेचने के लिए खरीदी पंजीयन कराएं। कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, रायसेन, हरदा, सीहोर, जबलपुर, देवास, सागर, गुना, खंडवा, खरगोन, कटनी, दमोह, विदिशा, बड़वानी, मुरैना, बैतूल, श्योपुर, भिंड, भोपाल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, छतरपुर, उमरिया, धार, राजगढ़, मंडला, शिवपुरी, अशोकनगर, इंदौर, बालाघाट, इन 32 जिलों में मूंग का उत्पादन किसान करता है। वहीं जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, दमोह, छिंदवाड़ा, पन्ना, मंडला, उमरिया, सिवनी और बालाघाट में उड़द की फसल की खेती किसान ग्रीष्मकाल में करते हैं।



