मध्य प्रदेश

वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा एवं अवैध खनन, विभाग मिलीभगत या विभाग भनक नहीं

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । हथनी वन परिक्षेत्र की इमलियां बीट वन विभाग की करीवन 50 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा कर माफिया द्वारा वन भूमि पर बेरोकटोक पत्थरों का अवैध उत्खनन करते दर्जनों खदानें बड़ी तादाद में पत्थर चीरा फर्सी निकाली जा रही और वन विभाग के द्वारा कार्रवाई न होने की वजह से खदान-माफिया के हौसले बुलंद हैं और भारी मात्रा में बेरोकटोक वन भूमि पत्थरो का उत्खनन कर रहे हैं। वन विभाग द्वारा इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से माफियाओं हौसलें बुलन्द है।
मामला हथनी वन परिक्षेत्र इमलियां बीट हजारो हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैली वन विभाग भूमि पर लोगों द्वारा 50 एकड़ वन भूमि पर अवैध कब्जा कर खेती कर रहे। अवैध खनन पत्थरों की खदानें चलाई जा रही बिना किसी डर के पत्थरो की निकासी का अवैध कारोबार जोरों पर चल रहा है। इमलियां वन चौकी पुलिस चौकी महज 200 मीटर की दूरी पर अवैध उत्खनन माफिया बिना किसी डर दिन रात अवैध खनन होता है। वन विभाग एवं शासन प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। जिसके चलते पहले वनों की कटाई से जंगल साफ हो रहे हैं। और अब वन भूमि में पत्थरों, की अवैध खदानें संचालित हो रही हैं। अवैध पत्थरों की खदानों संचालित हो रही है सूत्र ने बताया यह सब काम वन विभाग बीट गार्ड अधिकारी सांठगांठ से कराया जा रहा है जिससे स्पष्ट होता है की बीट गार्ड वन चौकी पर नहीं आते हैं। खनन माफिया बिना रोक टोक अवैध खनन करते हैं। वन भूमि संचालित दर्जनों अवैध खदानों का कारोबार वन विभाग की मिलीभगत से चल रहा है क्षेत्रभर की वन भूमि पर इन दिनों बड़े पैमाने पर बिना रोकटोक के अवैध उत्खनन किया जा रहा है। जगह-जगह वनभूमि पर पत्थरों की अवैध खदानें संचालित हो रही हैं। जहां पर दिन दहाड़े पत्थरों को निकाला जा रहा है। जिसकी जानकारी वन विभाग बीट गार्ड अधिकारियों को होने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
वन भूमि पर दर्जनों की तादाद अवैध पत्थरो की खदानें संचालित हैं जिसकी बाकायदा जानकारी वन विभाग अधिकारियों है कोई कार्रवाई नहीं करते ।
इस संबंध दमोह वन मंडल अधिकारी महेंद्र सिंह ऊईके से बात करना चाहिए तो उन्होंने फोन किया रिसीव नहीं किया।

Related Articles

Back to top button