मध्य प्रदेश

बारात से लौट रही बस कंटेनर से टकराकर खेत में उतरी, 18 से अधिक बाराती घायल

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
रायसेन । गुरुवार की सुबह बारात वापस ला रही एक बस सड़क से नीचे खेत में उतर गई जिससे बस में सवार बाराती घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी अनुसार रायसेन भोपाल मार्ग के माना ढाबे के पास कुशियारी मोड़ पर बारातियों से भरी बस कंटेनर से टकराकर खेत में उतर गई। 18 से अधिक बारातियों को चोटें आई है। दो बारातियों को आयीं गंभीर चोटें।
मोके पर पहुँची कोतवाली पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस 108 से सभी घायलों को ज़िला अस्पताल भेजा गया और सभी घायलों का ज़िला अस्पताल में इलाज में जारी।
बस में क़रीब 30 बाराती थे सवार। बस ड्राइवर की लापरबाही और तेज रफ़्तार के कारण कंटेनर से टकराकर खेत में उतरी बस।
बेगमगंज से भोपाल गई थी। बारात आज वापस आते समय हुआ हादसा। भोपाल रोड पर माना ढाबे के पास कुशियारी गाँव की अभी की घटना।

Related Articles

Back to top button