क्राइम

बीजाडोंगरी में शनि मंदिर पर चोरों की वक्रदृष्टि:​​​​​​​मंदिर से शनिदेव की प्रतिमा उखाड़ ले गए चोर, श्रद्धालुओं में आक्रोश

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । तेजगढ़ थाना क्षेत्र जिले के प्रमुख आस्था केंद्र तपोभूमि गंगा झरिया पर स्थित शनिदेव मंदिर पर रात्रि में चोरों ने धावा बोला। यहां चोर रात के अंधेरे में प्रतिमा चोरी कर ले गए। सुबह जब मंदिर में पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने देखा तो शनिदेव की प्रतिमा गायब मिली 2 वर्ष पहले तपोभूमि गंगा झिरिया में शनि देव महाराज की मडिया बनाकर प्रतिमा की स्थापना की गई थी अज्ञात चोर शनिदेव की प्रतिमा को मंदिर से उखाड़ कर चोरी कर ले गए हैं इस अजीबोगरीब चोरी के मामले को लेकर श्रद्धालुओं में काफी आक्रोश है बता दें तपोभूमि गंगा झिरिया क्षेत्र का प्रमुख आस्था का केंद्र है जहां पर अनेकों मंदिर हैं लेकिन चोरों की वक्त दृष्टि शनि देव मंदिर पर ही पड़ी है और प्रतिमा को चोरी ले गए हैं। फिरहाल तेजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचकर चोरी की इस पूरे मामले की जांच कर रही है और अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है मडिया से शनिदेव की प्रतिमा चोरी के पीछे चोरों की क्या मनसा रही होगी या फिर किसी की शरारत है इस एंगल को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है और गंगा झिरिया के जल कुंड व आसपास के जल स्रोतों में ग्रामीणों को उतारकर चोरी हुई प्रतिमा की खोज की जा रही लेकिन अभी शनिदेव की प्रतिमा नहीं मिली है।

Related Articles

Back to top button