मध्य प्रदेश
पत्रकार हित में पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र बनाया जाए

रिपोर्टर : कुन्दनलाल चौरसिया
गौरझामर । आम जन हित मे पत्रकार अपनी कलम को तेज धारदार बनाए रखता है कलम के इस शिल्पी को कभी-कभी असामाजिक तत्वों की प्रताड़ना का शिकार भी होना पड़ जाता है उन्हें झूठे केसों में फंसा कर परेशान किया जाता है एक जुनूनी कर्तव्यनिष्ठ पत्रकार को अपनी निष्पक्ष बेबाक कलम को चलाने के लिए जरूरत इस बात की है कि उसके पक्ष में उसकी सुरक्षा व्यवस्था हेतु पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र बनाया जावे इस संबंध में नगर की वरिष्ठ अधिमान्य पत्रकार एवं ऑल इंडिया पत्रकार कल्याण महासंघ के प्रदेश सह सचिव एवं न्यू भारतीय पत्रकार संघ गौरझामर के अध्यक्ष कुंदन लाल चौरसिया ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर पत्रकारों के हित में पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र बनाने की मांग की है।



