पर्यटक मंत्री का सिहोरा नगर में पुष्प श्रीफल के साथ किया गया स्वागत
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर के सिहोरा नगर में बुधवार को शाम 4 बजे के दौरान अल्प प्रवास पर आये पर्यटक विकास निगम मंत्री विनोद गोटिया का सिहोरा नगर में पूर्व विधायक दिलीप दुबे व नगर पालिका अध्यक्ष सन्ध्या दुबे ने पुष्प व शाल श्रीफल के साथ स्वागत किया।
मंत्री के आगमन पर उनके सहयोगियों ने कुछ समय पहले से ही एक जुट हो गये और आनें की जानकारी लगी सभी ने मिलकर उनका स्वागत वंदन किया । मंत्री विनोद गोटिया के साथ पाटन विधायक अजय विश्नोई, शिव पटेल के साथ पोडा क्षेत्र के कार्यकर्ता भी उपस्थि रहें । इनके स्वागत के दौरान सिहोरा मण्डल अध्यक्ष अंकित तिवारी ने उपस्थित कुछ अलग-अलग क्षेतो से पधारे आरएस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का परिचय भी कराया । स्वागत की बेला के बाद पर्यटक मंत्री विनोद गोटिया ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान वे सिहोरा आगमन होने पर कुछ देर रुके और जबलपुर के लिये निकल गये।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सन्धया दिलीप दुबे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मण सिंह सारस, वार्ड पार्षद लीला सुप्पी बर्मन, बेबी विनय पाल, शारदा बर्मन, अजय शर्मा, दीपक दुबे, नीतू खत्री, सिहोरा मण्डल अध्यक्ष अंकित तिवारी के साथ अन्य कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें ।



