शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला के नये भवन निर्माण हेतु जगह की तलाश, 5 दिनों की मिली मोहलत
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरझामर जिसकी पुरानी बिल्डिंग काफी जर्जर हाल हो जाने के कारण उसके स्थान पर नवीन बिल्डिंग के लिए शासन द्वारा एक करोड़ तेईस लाख रुपए आवंटित किए हैं कथित नयी बिल्डिंग के निर्माण हेतु पर्याप्त स्थान की आवश्यकता पर जोर दिया गया प्रशासन और स्थानीय जनता द्वारा जगह की खोज की गई तथा पटवारी, नायब तहसीलदार एवं जिला शिक्षा अधिकारी के साथ करंजुवा नदी के पास किला से लगी हुई भूमि, गुगवारा गांव स्थित शासकीय भूमि, खामखेड़ा गांव के पास पड़ी शासकीय भूमि आदि पर मंथन किया गया है लेकिन प्रशासन और नागरिक अभी तक किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाए इस पर प्रशासन द्वारा लोगों को 5 दिन का वक्त मुकर्रर किया है जिससे वह उपयुक्त अनुकूल जगह का चयन कर सके मंगलवार को दोपहर से चली इस खोजबीन की प्रक्रिया में प्रमुख रूप से जनपद पंचायत देवरी अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटेरिया, जिला शिक्षा अधिकारी, नायब तहसीलदार गौरझामर, टीआई बृजमोहन कुशवाहा, पटवारी, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरझामर के प्राचार्य ठाकुर साहब, उपसरपंच रोशन घुरा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मौती गौड, पत्रकार कुंदनलाल चौरसिया, ऋषभ साहू, लालू सौरभ जैन, मुकेश जैन, गिरीश शर्मा, विजय भारिल, प्रहलाद साहू, प्रीतम लोधी, झंडू शर्मा, लीलाधर साहू, बबलू ठाकुर, प्रीतम लोधी कोल वाले, संतोष सोनी, रामू पाठक, संजय जैन, विमल चंद जैन भारिल, हरिशंकर ठाकुर सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध वर्ग, अभिभावक एवं आम नांगरिक उपस्थित थे।



