सेंट्रल बैंक ग़ौरझामर में भारी भीड़ को देखते हुए स्टाफ बढ़ाने की मांग
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गौरझामर नगर एवं आसपास के करीब 50 गांव के लोग गौरझामर आकर अपना लेनदेन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया गौरझामर से करते हैं बता दें कि गौरझामर सर्किल मुख्य रूप से कृषि प्रधान हैं यहां किसान और व्यापारी पूरा लेनदेन सेंट्रल बैंक से ही करते हैं इस प्रकार बैंक में किसान व्यापारी के अलावा लाडली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त इत्यादि योजनाओ के हजारो ग्राहकों का लेनदेन किया जाता है। इन ग्राहकों में सुदूरवर्ती ग्रामीण अंचलों से लोग गौरझामर कई किलोमीटर दूर से आते हैं जिन्हें बैंक में इंतजार करते हुए घंटो बीत जाते हैं इस प्रकार काफी विलंब हो जाने के कारण उन्हें निराश होकर वापस घर लौटना पड़ता है ग्राहकों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के उच्चाधिकारियों से निवेदन किया है कि ग्राहकों की अपार भीड़ को देखते हुए सुविधा अनुसार स्टाफ बढ़ाया जाए जिससे लोगों को हो रही परेशानी दूर हो सके जनापेक्षा है उच्च अधिकारी ग्राहकों की समस्याओं को देखते हुए अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था तात्कालिक रूप से अविलंब करेंगे।



