मध्य प्रदेश

पटवारी चयन परीक्षा में हुई गड़बड़ी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर : फारूक मंसूरी
बम्होरी। पटवारी चयन परीक्षा में एक ही कॉलेज से 7 लोगों के टॉपर बनने के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को टप्पा बम्होरी में महामहिम राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार को दिया ज्ञापन, ज्ञापन में दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग, कार्यवाही नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी।
पटवारी परीक्षा में भारी गड़बड़ी की गई है मेरिट लिस्ट में 10 में से 07 अभार्थी एक परीक्षा केंद्र एनआरआई कॉलेज ग्वालियर के है जो की भाजपा विधायक संजीव सिंह कुशवाह का है चयन होने वाले लगभग 1000 अभ्यार्थियों का सेंटर एनआरआई कॉलेज रहा 12.30 लाख फार्म में से 10 टॉपर का रोल नंबर एक ही सीरीज में आसपास होना एवं अन्य मांगों को लेकर सीबीआई जांच करने की मांग की ताकि युवाओं को न्याय मिल सके। ऐसा नही होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी ।
इस मौके पर टीकम पटेल ब्लॉक अध्यक्ष बम्होरी, थानसिंह पटेल, कल्याण पटेल, लखन पटेल, सुभाष शर्मा, विक्की पटेल युवा कांग्रेस, रामसिंह, विवेक जैन, पवन सोनी, कमर पटेल, दुर्गेश लोधी एवं कई युवा अभ्यार्थी मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button