तालाब में नहाने के दौरान डूबे दो बच्चे, NDRF की टीम चला रही है रेस्क्यू ऑपरेशन
इंदौर । शनिवार को एमपी के इंदौर में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां लसूड़िया थाना क्षेत्र के तलावली चांदा स्थित तालाब में नहाने गए दो बच्चे पानी में डूब गए। जबकि दो को बचा लिया गया है। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और बच्चों की खोजबीन जारी है।
सूचना मिलने पर मंत्री तुलसी सिलावट भी तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गए है। वही ACP सोनाक्षी सक्सेना, टीआई संतोष दूधी पुलिस बल के साथ मौजूद है। वाटर माइको कैमरों से भी बच्चों को ढूंढने का प्रयास जारी है।
बताया जा रहा है कि बजरंग नगर कांकड़ के रहने वाले ये बच्चे तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए। इस दौरान दो बच्चे तो बच गए, लेकिन 12 साल का लक्की चौधरी और 17 साल का रोहन ठाकुर पानी में डूब गए। रेस्क्यू टीम तालाब में डूबे बच्चों की तलाश कर रही है। बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी तालाब पर पहुंच गए।



