चार धाम की यात्रा पर रवाना हुआ युवाओं का जत्था, स्वागत कर दी गई विदाई
सिलवानी। शुक्रवार को नगर से युवाओं का जत्था चार धाम की तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा पर जाने वाले जत्थे ने मां विजयासन मंदिर, अनगढ़ हनुमान मंदिर बजरंग चौराहा पर दर्शन कर आशीर्वाद लिया। नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मुकेश राय एवं समाजसेवियों ने युवाओं का तिलक कर श्रीफल भेंटकर उनकी मंगलमयी यात्रा की कामना की।
युवाओं के जत्थे में नगर के मुकेश साहू, नितिन चौरसिया, दीपेश साहू, रमेश चौरसिया, कृष्णा रघुवंशी, सुधीर साहू, हेमंत साहू, सतीश साहू, दिनेश सेन, गोलू यादव, सुरेन्द्र गौर, आकाश साहू, अरविंद राय, अजय सेन आदि युवक सम्मिलित है।
शुक्रवार की रात्रि में चारों धाम की करीब 15 दिनी यात्रा के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान केदारनाथ, बद्रीनाथ, हरिद्वार, ऋषिकेश, वेष्णोदेवी, खाटू श्याम सहित अनेक तीर्थ स्थानों की यात्रा कर धार्मिक स्थलों के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे व देश दुनिया की सुख समृद्धि की कामना करेंगे।



