मध्य प्रदेश

ट्रक और कार की जोरदार भिंडत, 6 की मौत, एक घायल

सागर के सानौधा थाना क्षेत्र के बम्होरी डूंडर गांव के पास की घटना
रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
सागर । रविवार को रविवार की शाम को सागर जिले के सानौधा थाना अंतर्गत बम्होरी डूंडर गांव के पास ट्रक और कार की भीषण टक्कर हो गई । इस हादसे में मृतकों की संख्या 6 हो गई है जबकि एक घायल है।
जानकारी के अनुसार सागर दमोह मार्ग पर रविवार की शाम पांच बजे ट्रक व कार में भिड़ंत में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल भेजा गया है। वहीं मृतकों के शवों को जिला अस्पताल लाया गया।
रविवार की शाम अमरदीप ट्रेवल्स के संचालक अतुल दुबे के पुत्र अमरदीप दुबे की कार क्रमांक एमपी 15 सीबी 0045 से उसके छह दोस्त किसी काम से शाहपुर जा रहे थे। वहीं दमोह की ओर से ट्रक क्रमांक एमपी 15 एचए 2200 खाली लौट रहा था।
दोनों ही वाहनों में सागर- दमोह मार्ग पर टोल नाके के आगे बमौरी डूडर गांव के पास भिड़ंत हो गई। यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार खेत में गिरी और उसके परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रक पेड़ से टकरा गया।
हादसे में मकरोनिया की अंकुर कालोनी निवासी अर्पित जैन सहित बृजेश ठाकुर, मुकेश रैकवार, गणेश रैकवार, पवन रैकवार व पंकज रैकवार सभी निवासी पुरब्याऊ टौरी सागर की मौत हो गई। वहीं अमरदीप दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए तत्काल मकरोनिया के प्राइवेट अस्पताल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button