मध्य प्रदेश

कांग्रेस नेता अजनाभ त्रिपाठी का ह्रदय गति रुकने से निधन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेड़ा तहसील के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सेक्टर प्रभारी अजनाभ त्रिपाठी का सुबह 5 बजे ह्रदय घात से दुखद निधन हों गया। अचानक श्री अजनाभ त्रिपाठी के निधन हों जाने से परे परिवार एवं ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में शोक की लहर के साथ कांग्रेस परिवार में भी शोक की लहर छा गई । जो भी दुखद निधन की खबर सुना उनकी आँखे नम हो गई ।
श्री त्रिपाठी का पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित था।अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे नम आँखों से अजनाभ त्रिपाठी के गृहग्राम पोड़ी कला बी में अंतिम संस्कार हुआ। जिसमें कांग्रेस नेता, ग्रामवासी और रिश्तेदारों की उपस्थिति रही । बड़वारा विधायक विजय राघवेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए सदैव समर्पित श्री त्रिपाठी के अचानक निधन हो जाने से काग्रेस पार्टी में छति पहुचीं है । वरिष्ठ कांग्रेस नेता मास्टर शिवकुमार चौरसिया, ढीमरखेड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद मिश्रा, सुखदेव चौरसिया, अटल ब्यौहार, रविन्द्र बाजपेयी, मौजीलाल पौराणिक, जनपद सदस्य शैलेन्द्र पौराणिक, मनोज चौरसिया, स्वतंत्र चौरसिया, सिद्दार्थ दीक्षित, परशुराम मिश्रा, जमुना प्रसाद तिवारी, कुलदीप तिवारी, विराट पांडे, सत्तू सोनी, हरिशंकर मिश्रा, पत्रकार सतीश चौरसिया ने ईश्वर से प्रार्थना करते हैं श्री त्रिपाठी के देवगंत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे ।

Related Articles

Back to top button