मध्य प्रदेश

प्रमुख सचिव ने औबेदुल्लागंज में विद्यार्थियों से किया संवाद

स्व-सहायता समूह की महिलाओं से आजीविका संबंधी गतिविधियों की ली जानकारी
रायसेन । प्रमुख सचिव पर्यटन तथा संस्कृति विभाग शिवशेखर शुक्ला तथा कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत जिले के ओबेदुल्लागंज क्षेत्र के स्कूल, छात्रावास का भ्रमण किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि वह पढ़ाई के दौरान लक्ष्य निर्धारित कर उस दिशा में संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़े। किसी भी प्रकार की परेशानी या कठिनाई आने पर शिक्षकों का मार्गदर्शन लें। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को पुरुस्कार प्रदान कर सम्मानित भी किया।
इसके पश्चात प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला तथा कलेक्टर अरविन्द दुबे ने आशापुरी में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाई जा रही सामग्रियों तथा उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रमुख सचिव द्वारा समूह की महिलाओं से आजीविका संबंधी गतिविधियों तथा समूह से जुड़ने के बाद जीवन में आए बदलाव के संबंध में संवाद करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला को कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा जिले में एनआरएलएम और आजीविका मिशन की गतिविधियों से अवगत कराया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button