कृषि

मूंग में मिट्टी और गांठ अधिकता होने पर नहीं हो रही तुलाई किसानों में आक्रोश

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । तहसील अंतर्गत आने वाला गांव मढिया गुसांई के वेयर हाउस पर नाफेड द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी केंद्र बनाया है। जहां पर किसान अपनी मूंग तुलाई को लेकर बैठे हुए हैं। लेकिन मूंग में 2 परसेंट से अधिक मिट्टी और 2 परसेंट से अधिक गांठ होने के कारण सर्वेयर द्वारा सैंपल पास किए जाने के बाद भी वेयरहाउस पर पदस्थ कर्मचारी किसानों की मूंग तोलने से मना कर रहे हैं। जबकि वेयरहाउस प्रबंधक योगेश साहू का कहना है हम वहीं मूंग को तुलवा कर रखेंगे जो मापदंड के अनुसार सैंपल पास होगा। किसानों द्वारा मापदंड में ढिलाई करते हुए तुलाई की मांग की जा रही है। तुलाई ना होने पर किसानों में काफी आक्रोश है।
इस संबंध में सर्वेयर वाहिद अली का कहना है कि जिन किसानों की मूंग में मिट्टियों कांटे ज्यादा है उन्हें छन्ना लगाने के लिए कहा गया है उसके बाद तुलाई की जाएगी तौल के लिए मना किसी को नहीं किया गया।

Related Articles

Back to top button