पति ने पत्नी का गमछे से गला घोटकर उतारा मौत के घाट, फिर खुद ने साड़ी से लगा ली फांसी दोनों की मौत
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
बाड़ी। बुधवार को रायसेन जिले में एक दर्दनाक खबर सामने आई जहां पति ने अपनी ही पत्नी का पहले गमछे से गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया उसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया बताया जा रहा है। पति नशे की हालत में था मृतक के दो लड़की और एक लड़का है, घटना रायसेन जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र के वार्ड 6 की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाड़ी थाना क्षेत्र के वार्ड 6 शक्तिनगर निवासी नेतराम साहू के मकान में किराए से रह रहे हेमराज पाल 48 वर्षीय ने रात को पहले अपनी पत्नी सविता पाल 38 वर्षीय का गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई उसके बाद खुद भी पत्नी की साड़ी से फांसी के फंदे पर झूल गया । मृतक हेमराज पाल नशे का आदी था और रात को भी दारू पीकर घर पहुंचा था तब दोनो बच्चे सो गए थे उसके बाद पत्नी और उसके बीच विवाद हुआ उसके बाद उसने पत्नी का गला दबा दिया उसके बाद खुद फांसी के फंदे पर झूल गया जब सुबह उसके लड़का और लड़की ने देखा तो वह जोर जोर से रोने लगे आवाज सुन मकान मालिक पहुंचा और पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर पंचनामा बनाया वही पति को फंदे से नीचे उतारकर दोनों के शव को बाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया यहां उनका पीएम होगा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने बताया पति हेमराज पाल दिमाग से कमजोर था और वह अक्सर घर से गायब हो जाता था कल रात में भी लगभग 2 माह बाद वापस लौटा था पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ उसके बाद पति हेमराज पाल ने पत्नी सविता का एक गमछे गला घोट दिया जिससे उसकी मौत हो गई उसके बाद खुद भी पत्नी की साड़ी से फांसी लगा ली इस घटना में दोनों की मौत हुई है पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।



