मध्य प्रदेश
BJP वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक भगवतसिंह पटेल का निधन
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक भगवतसिंह पटेल का गुरुवार की रात्रि में दुखद निधन हो गया।
किरार समाज की शान, बरेली उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के भूत पूर्व विधायक भगवत सिंह पटेल जी के देवलोकगमन से सम्पूर्ण क्षेत्र हतप्रभ हैं।
87 वर्ष की आयु में आपने अंतिम सांस ली, आपका सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा में लीन रहा, 4 दशकों तक राजनैतिक जीवन में रह कर, 6 बार विधानसभा का चुनाव लड़ें व लंबे समय तक विधानसभा में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
अंतिम यात्रा शुक्रवार को निज निवास बरेली से 11 बजे निकाली जाएगी व मुक्ति धाम बरेली में 12 बजे अंत्येष्ठि कार्यक्रम होगा।



