मध्य प्रदेशराजनीति

हिमाचल जैसी जीत का कांग्रेस पार्टी ने लिया संकल्प

विधानसभा सिहोरा 2023 जीत का लक्ष्य, केन्द्रीय पर्यवेक्षक ने की कार्यकर्ताओं की प्रशंसा

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की विधान सभा क्षेत्र सिहोरा में सोमवार को होटल यशराज खितौला में ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी पटेल कांग्रेस कमेटी सिहोरा के संयोजन में सिहोरा नगर के विधानसभा स्तरीय कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर रायशुमारी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय पर्यवेक्षक कुलदीप सिंह राठौर, जबलपुर जिले के प्रभारी सुनील जैन, जबलपुर जिले के सह प्रभारी विभास जैन, जिला के कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष डा नीलेश जैन, जिला संगठन मंत्री राजकिशोर पटेल सहित 2000 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विधानसभा सिहोरा के सभी दावेदारों एवं कांग्रेस पार्टी के विधानसभा कार्यकर्ताओं से चर्चा रायशुमारी की गई। सभी दावेदारों ने एक स्वर से संकल्प लिया। और कहा कि टिकट किसी भी को मिले हम सभी दावेदार एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मिलकर सिहोरा विधानसभा कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए पूरी लगन और निष्ठा पूर्वक होकर कार्य करेंगे व ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। वही पार्टी के कार्यकर्ता साथी वार्ड नंबर 9 की पूर्व पार्षद लीला बाई ने 36 महिलाओं के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं। इन सभी का पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत वंदन किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान कौशल्या गोटिया पूर्व राज्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन, पूर्व विधायक नित्यनिरंजन खम्परिया, पूर्व विधायक नन्हेंलाल धुर्वे, डॉक्टर संजीव वरकडे, रुक्मणी गोटिया, मुन्नासिंह मरावी, जमुना मरावी, एकता ठाकुर, प्रीति ठाकुर, दुर्गा धुर्वे, अशोक गोटिया, ब्लॉक सिहोरा के प्रभारी लोकेश मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस जन केशव मिश्रा, सुबोध पांडे एडवोकेट, राजकुमार तिवारी, अशोक खरे, श्याम शुक्ला, पार्षद राजेश चौबे, पार्षद आलोक पांडे, पार्षद रमेश पटेल, पार्षद अरशद खान, पार्षद ममता गोटिया, रघुनाथ पटेल, सुशील पांडे, चंद्रभान उर्मालिया, कुंडम ब्लॉक अध्यक्ष भवानी सिंह साहू, गोसलपुर ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पटेल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बाबा कुरेशी, अमोल चौरसिया, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण पाठक, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, प्रकाश कुररिया, घनश्याम बड़गैया, राजेश पटेल पूर्व पार्षद, दिलीप जैन, पवन सोनी के साथ कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र सिहोरा ब्लॉक गोसलपुर, ब्लॉक कुंडम से 2000 से आधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही।
मीडिया से हुये रुबरू- सिहोरा विधानसभा क्षेत्र में पधारे केन्द्रीय पर्यवेक्षक कुलदीप सिंह राठौर ने बताया कि आज मुझें काग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता की एकता और अखंडता को देख कर बहुत अच्छा लगा और इस प्रकार से सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि टिकट किसी को भी मिले संघर्ष सभी का रहेगा।

Related Articles

Back to top button