धार्मिक

श्री शिव महापुराण एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक का आयोजन

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । श्री महामंडलेश्वर उद्धव दास जी महाराज उज्जैन वालों की पावन वाणी से 9 अगस्त से 15 अगस्त तक श्री शिव महापुराण का आयोजन किया गया है। साथ ही प्रातः कालीन बेला में सुबह 8 बजे से 12 बजे तक प्रतिदिन द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक, तथा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक श्री शिव महापुराण की कथा का रसास्वादन सुधि श्रोता ले सकेंगे कथा का आयोजन पुण्य सलिला मां नर्मदा के पुनीत पावन तट ब्रम्हांड घाट बरमान स्थित बड़ा मंदिर में किया गया है। मुख्य यजमान अंजनी कुमार फौजदार, रामकुमार फौजदार, गजराज सिंह ठाकुर, अंबिका प्रसाद चौरसिया गौरझामर, त्रिभुवन लोधी, हरिशंकर चौरसिया सहजपुर, अर्जुन सिंह राजपूत, जोधन से राजपूत ऊंटकटा धर्मेंद्र सिंह मदनी, कुंदनलाल चौरसिया गौरझामर है। आयोजकों ने सभी श्रोता बंधुओ से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर श्री शिव महापुराण के गूढरहस्यो को आत्मसात करने और संत की वाणी को श्रवण करने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Back to top button