क्राइम

कंपनी कर्मचारी को बंदी बनाकर फिरौती मांगने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार केस दर्ज

रायसेन कोतवाली पुलिस को मिली सफलता
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । विशाखापट्टनम की एक कंपनी के परचेज अधिकारी को कच्चा मटेरियल सप्लाई करने के बहाने रायसेन बुलाकर उसे बंधक बनाकर फिरौती वसूलने वाले आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 मई को फरियादी नवदीप कुमार परचेस इंचार्ज बागमी केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड अल्कापनी विशाखापटनम को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी कंपनी में प्लास्टिक मटेरियल कच्चा माल खरीद हेतु भोपाल से रायसेन बुलाकर बंधक बना लिया था।
आरोपियों ने उसे डरा धमकाकर बारह लाख इक्तीस हजार नौ सौ बीस रूपये फिटी के नाम पर वसूल भी कर लियें थे। फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भादवि की धारा 364-A, 365, 368, 120-B के तहत मामला दर्ज किया था।
अज्ञात बदमाशों द्वारा रायसेन के अलावा भोपाल में भी दीगर प्रांत से कंपनी के कर्मचारियों का उनकी कंपनी में प्लास्टिक मटेरियल कच्चा माल खरीदने के लिए बुलाकर व बंदी बनाकर व डरा धमकाकर फिरौती के नाम पर मोटी रकम वसूल करने की घटनाएं लगातार होने पर जिला पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल द्वारा उक्त घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उन पर अंकुश लगाने घटित अपराध के अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देशन में डीएसपी अजाक रवि शर्मा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली रायसेन मनोज सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
उक्त प्रकरण में अज्ञात आरोपियों की तलाश की गई। इस दौरान क्राइम ब्रांच भोपाल के सहयोग से व मुखबिर की सूचना तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी आशिक खां पिता हबीब खां उम्र 24 साल नि. ग्राम अरवरिया थाना ईटखड़ी भोपाल से पूछताछ करने पर अपने अन्य साथियों रफीक खां निवासी ग्राम गुलाबगंज थाना देवनगर, जराफत खां निवासी सतपाड़ा थाना सिविल लाइन विदिशा, अशरफ खान निवासी संजयनगर रायसेन, अकरम खान निवासी संजय नगर रायसेन, मनोज पारदी निवासी गांधीनगर भोपाल मानी खान निवासी मेवात जिला भरतपुर राजस्थान, तौफीक खान निवासी गवात को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button