मध्य प्रदेश
जनसेवा मित्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लाडली बहना उत्सव कार्यक्रम मनाया
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जिला रिसर्च एसोसिएट सुदीप शहाने के निर्देशन में ग्राम पंचायत बड़वारा के पंचायत भवन में कलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता में ब्लॉक कप्तान विकास यादव के नेतृत्व में जनसेवा मित्रों के द्वारा लाडली बहना का प्रचार प्रसार करते हुए नुक्कट नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया। वही कलेक्टर के दौरे पर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्या भी सुनी ।
जिसमें जनसेवा मित्र आनंद गुप्ता, विकास यादव, शिवम बुनकर, आकाश मौर्य, अंकिता असाटी, दीपाशा गोस्वामी, पलक विश्वकर्मा आदि ने मिलकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लाडली बहना योजना का संदेश लाडली बहना के बीच किया गया । कलेक्टर ने जनसेवा मित्रों के कार्य देखकर उनके कार्यों की सराहना भी की है।



