मध्य प्रदेश

स्टेडियम में 4 दिन से मृत पड़ी गाय, किक्रेट खेलने गये युवाओं को अजीब गन्ध से परेशान

सरपंच को जानकारी दी तो गाय उठाने की जगह चूना डाल कर लगा दिया रूम में ताला
गोसलपुर ग्राम  पंचायत का मामला 

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास 
जबलपुर । जबलपुर जिले की जनपद पंचायत सिहोरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत गोसलपुर में बने स्टेडियम के कमरे में 4 दिनो से एक गाय मृत हालत में पड़ी हुई होने का मामला प्रकाश में आया है।
ग्राम पंचायत गोसलपुर क्षेत्र के युवा द्वारा रोजाना किक्रेट खेलने स्टेडियम जाते हैं । शनिवार को युवाओं के किक्रेट खेलते समय जब गेंद को दौड़ कर पकड़ने गए तो उन्हें अजीब सी गन्ध महसूस हुई । गन्ध इतनी अधिक मात्रा थी कि कुछ युवाओं को बेचैनी सी होने लगी थी । कुछ ने नाक में रुमाल लगा कर जब रुम के पास जा कर देखा तो एक गाय मृत पड़ी हुई थी और उसके शरीर में मक्खियां भिन्न भिना रही थी ।
गाय के मृत होने की जानकारी से जब ग्राम पंचायत सरपंच को अवगत कराया गया। तो उन्होंने गाय वहां से उठाने की जगह चूना डाल कर रुम के कमरे में ताला लगा दिया गया । जब इस घटना को लेकर उनसे बात करना चाही तो उन्होंने कहा कि अभी सफाई कर्मचारी नहीं है जैसे ही व्यव्स्था होगी गाय को उठा लिया जायेगा।
नियमानुसार जब गौ माता की मृत्यु की जानकारी लगे तो हमारा हिन्दू धर्म अनुसार तत्काल गौ माता को दफनाया जायेगा ।इस तरह की घटना हमेशा ही चर्चाओं और सुर्खियो में बन जाती हैं। 
इस अवसर पर राजा, अमन, उमेश, सोनू, संजय, अनुराग, गुलाब, जे पी, विवेक, पवन, सूर्यभान, नवीन, लवलेश सहित अन्य साथीगण मौजूद रहें ।

Related Articles

Back to top button