शासकीय सीएम राइज विद्यालय साईंखेड़ा में राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस का आयोजन
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेड़ा। शनिवार को शासकीय उत्कृष्ट सीएम राइज विद्यालय साईंखेड़ा में पुस्तकालय के जनक डा. एसआर रंगनाथन जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम मां वीणा पाणी सरस्वती जी का पूजन किया, तत्पश्चात कार्यक्रम को अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य सीके विश्वकर्मा एवं प्रधान पाठक राजपूत जी एवं चौधरी जी का स्वागत वंदन किया गया।
इसके बाद उपस्थित शिक्षकों ने पुस्तकालय के महत्व पर सारगर्भित उद्बोधन दिया।
प्राचार्य द्वारा कक्षा पुस्तकालय बनाने की बात कही घर में उपलब्ध पुस्तक दान करने के लिए आग्रह किया सभी शिक्षकों ने इस आग्रह को स्वीकार करते हुए अपनी सहमति प्रदान की कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों से पुस्तकालय को और अधिक सुंदर सक्रिय और रमणीय बनाने के लिए संकल्प लिया गया।
अंत में पुस्तकालय प्रभारी बसेड़िया मैडम, भानुप्रताप राजपूत व रितेश अवस्थी द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन किया गया और सभी शिक्षकों को खाली समय में पुस्तकालय आने का आग्रह किया।



