सिंह संक्रांति पर बन रहा बुधादित्य योग, पुण्यकाल में करें 2 वस्तुओं का दान, नौकरी में तरक्की होगी पक्की
Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
❀꧁ 𝐻𝑎𝑟𝑒 𝐾𝑟𝑖𝑠ℎ𝑛𝑎꧂❀
🔮 17 अगस्त 2023: सिंह संक्रांति पर बन रहा बुधादित्य योग, पुण्यकाल में करें 2 वस्तुओं का दान, नौकरी में तरक्की होगी पक्की
🥏 हाइलाइट्स
🔹 सिंह राशि में बुध, सूर्य और मंगल की उपस्थिति से त्रिग्रही योग बनेगा.
🔹 सूर्य और बुद्ध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा.
🔹 सिंह संक्रांति का समय 17 अगस्त को दोपहर 01:44 बजे है.
👉🏽 इस साल 2023 में सिंह संक्रांति 17 अगस्त गुरुवार को मनाया जाएगा. उस दिन सूर्य देव कर्क राशि से निकलकर अपनी राशि सिंह में प्रवेश करेंगे. सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं. 17 अगस्त को सिंह राशि में सूर्य के प्रवेश करने से बुधादित्य योग और त्रिग्रही योग बनेगा. सिंह राशि में बुध, सूर्य और मंगल की उपस्थिति से त्रिग्रही योग बनेगा, जबकि सूर्य और बुद्ध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा. सिंह संक्रांति के दिन स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी. सूर्य के मजबूत होने से कार्य सफल होंगे. सिंह संक्रांति के दिन आप पुण्य काल में कुछ वस्तुओं का दान करके अपनी नौकरी में तरक्की पा सकते हैं
🌞 सिंह संक्रांति 2023 पर बनेगा बुधादित्य और त्रिग्रही योग
आचार्य श्री गोपी राम बताते हैं कि सिंह संक्रांति का समय 17 अगस्त को दोपहर 01:44 बजे है. सूर्य देव 17 अगस्त से 17 सितंबर तक सिंह में रहेंगे और बुध ग्रह 1 अक्टूबर तक रहेगा. इस आधार पर बुधादित्य योग 17 सितंबर तक रहेगा. वहीं सिंह में बुध, सूर्य और मंगल की उपस्थिति से त्रिग्रही योग बनेगा. लेकिन यह योग 18 अगस्त को शाम 04 बजकर 12 मिनट तक ही रहेगा क्योंकि उसके बाद मंगल ग्रह कन्या राशि में गोचर कर जाएगा.
🦁 सिंह संक्रांति 2023 का शुभ समय कब-कब है?
सिंह संक्रांति का क्षण: दोपहर 01 बजकर 44 मिनट पर.पुण्य काल: सुबह 06 बजकर 44 मिनट से दोपहर 01 बजकर 44 मिनट तक.महापुण्य काल: सुबह 11 बजकर 33 मिनट से दोपहर 01 बजकर 44 मिनट तक.
🤷🏻♀️ सिंह संक्रांति 2023: नौकरी में तरक्की के उपाय
👉🏽 1. सिंह संक्रांति में पुण्य काल के दौरान स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें. पानी में लाल चंदन और लाल फूल डालकर अर्घ्य देना चाहिए. उसके बाद किसी गरीब ब्राह्मण को सवा किलो गेहूं और सवा किलो गुड़ का दान करें. इससे सूर्य प्रबल होगा और कर्म क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. राजनीतिक लोगों को बड़ा पद और सम्मान मिलेगा.
👉🏽 सिंह संक्रांति वाले दिन स्नान और पूजा के बाद अपनी क्षमता के अनुसार तांबे के बर्तन, लाल वस्त्र, लाल चंदन का दान कर सकते हैं. उस दिन आप चाहें तो लाल रंग का कपड़ा पहनें. या फिर लाल रंग की रूमाल अपने पास रखें. सूर्य देव मजबूत होंगे तो नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे.
🌞 सूर्य को मजबूत करने के उपाय
🔸 1. सूर्य देव को मजबूत करने के लिए उनके मंत्र ओम ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम: मंत्र का जाप कर सकते हैं.
🔸 2. सूर्य यंत्र की पूजा करने से भी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है. सूर्य यंत्र की स्थापना रविवार को करें.
🔸 3. हर रविवार के दिन सूर्य को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. सूर्य देव आप पर प्रसन्न रहेंगे.
💁🏻♀️ सूर्य के सिंह राशि में जाने पर सभी राशियों पर प्रभाव
🐑 मेष राशि : मेष राशि के जातकों को संतान से सम्बन्धित मामलो में काफी शुभफल मिल सकते हैं. अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें.
🐂 वृष राशि : सूर्य भूमि से लाभ दे सकता है. सुख साधन बढ़ाने के प्रयास सफल हो सकते हैं. व्यापार या नौकरी के लिए ये एक माह का समय काफी ठीक रह सकता है.
👩❤️👨 मिथुन राशि : सूर्य का गोचर शुभफलदायी रहेगा. भाई-बहनों से बिगड़े संबंध बन सकते हैं. आर्थिक लाभ की सम्भावना बनी रहेगी.
🦀 कर्क राशि : धन लाभ हो सकता है. पारिवारिक माहौल में खुशियां बनी रहेगी. लेकिन कड़वी भाषा और गुस्से से बात बिगड़ सकती है.
🦁 सिंह राशि : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. सेहत में बदलाव देखने को मिलेंगे. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है.
👰🏻♀ कन्या राशि : विदेश या जन्म स्थान से दूर जाने का मौका मिल सकता है. मुकदमेबाजी या अदालती उलझनों से कुछ राहत मिल सकती है.
⚖️ तुला राशि : सूर्य काफी लाभ लेकर आयेगा. एकादश भाव में स्वराशि सूर्य का होना आर्थिक लाभ के प्रबल सकेत दे रहा है. बिगड़े कार्य बनेंगे.
🦂 वृश्चिक राशि : बड़े सम्मान या लाभ का इशारा है. विशेषकर वृश्चिक राशि के राजनेताओं और अधिकारियों के लिए ये एक माह का समय काफी शुभ समाचार ला सकता है.
🏹 धनु राशि : सूर्य भाग्य में बढ़ोतरी करेगा. पिता का स्वास्थ्य सुधर सकता है. दूरस्थ यात्राओं से मानसिक तनाव रहेगा.
🐊 मकर राशि : सूर्य चिंताएं बढ़ा सकता है, लेकिन अचानक धन लाभ के प्रबल योग रहेंगे. दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति रह सकती है.
⚱️ कुम्भ राशि : नौकरी के लिए शुभ रहेगा. लेकिन दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी. साझेदार से बिगड़े संबंध प्रयास करने से सुधर सकते हैं.
🐬 मीन राशि : सूर्य सामाजिक प्रभाव बढ़ाएगा. नौकरी चाहने वालो के लिए ये एक माह का समय काफी शुभ रह सकता है. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. कर्ज मुक्ति होने की संभावना भी बनी रहेगी।

