मध्य प्रदेश

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की बैठक का आयोजन, गांव गांव होगा संगठन का विस्तार

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिला के ग्रामीण क्षेत्र गोसलपुर में रविवार को विश्व हिन्दू परिषद की बैठक प्रखंड में संपन्न हुई । इस बैठक में शौर्य यात्रा की योजना व तैयारी की चर्चा व विमर्श की गई । साथ ही गोसलपुर प्रखंड की समिति की घोषणा पूर्ण हुई । एक सप्ताह में गांव की छोटी इकाई तक पहुचकर समिति की रचना हेतु कार्ययोजना तैयार जायेगीं । इस बैठक में जिला पालक सुमित सिंह, विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख, जिला अध्य्क्ष संत कुमार पटेल, ज़िला उपाध्यक्ष प्रेमशंकर दुबे, जिला मंत्री अर्जुन कुशवाहा, आसु दुबे व शिव पटेल के मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा हैं । इस बैठक में प्रखंड अध्य्क्ष योगेंद्र उर्फ मोंटी दुबे, मंत्री राज पटेल, संयोजक अनिकेत निक्की दुबे, सहसंयोजक अरुण सिंह राजपूत, गौरक्षा प्रमुख अमन पटेल के मार्गदर्शक पर प्रखंड में नियुक किये गए दायित्व की जिम्मेदारी का दायित्व सौपा गया।
प्रखंड उपाध्यक्ष बृजेन्द्र दुबे, सहमंत्री विपिन काछि, सह गौरक्षक अनूप दहायत, सत्संग प्रमुख सत्यम मिश्रा, बलिप्रशना सुदामा माना, प्रचार प्रसार प्रमुख आयुष नामदेव, धर्म प्रचारक प्रमुख दीपांशु पांडेय को नियुक किया।

Related Articles

Back to top button