मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता, जन हितेषी नीतियों को जनजन तक ले जाकर भाजपा की प्रथम राउण्ड से ही जीत सुनिश्चित करेः- विनोद शंकर अवस्थी

भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही प्रदेश में पंचम बार विजय पताका फहराएंगे : रामपाल सिंह राजपूत
चाय पर चर्चा कर उप्र के भाजपा विधायक ने पदाधिकारियों से मुद्दों को जाना,
विश्वकर्मा गार्डन में भाजपा की संगठानात्मक बैठक संपन्न,

सिलवानी।1 संगठानात्मक प्रवास के तहत उत्तर प्रदेश बिहार आदि प्रदेशों के भाजपा विधायक मप्र की सभी 230 विधान सभा मुख्यालयों पर पहुंच कर पार्टी पदाधिकारियों से चाय पर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर क्षेत्र व संगठन की स्थिति का जायजा ले रहे है। इसी कड़ी में उत्तरप्रदेश से भारतीय जनता पार्टी विधायक विनोद शंकर अवस्थी सिलवानी विधानसभा के सात दिवसीयसंगठनात्मक प्रवास पर गुरुवार को आए। वे सिलवानी विधानसभा अंतर्गत नगर वग्रामीण मंडलों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं।
विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों से चाय पर चर्चा कर क्षेत्र के मुद्दों को समझने का प्रयास कर रहे है। सिलवानी स्थित विश्वकर्मा गार्डन में जिला पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों, नगर मंडल पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में भाग लिया।
विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब परिवार से आते हैं। गरीबी उन्होंने देखी है। इसलिए वे गरीबों को कल्याण के बारे में सोचते हैं। सबका साथ सबका विश्वास के साथ चलते हैं। प्रधानमंत्री के कार्यकाल में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कोरोना जैसी महामारी के समय में पूरा भारत एकजुट होकर खड़ा रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सराहनीय कार्य कर इस संकट की घड़ी में प्रवासी मजदूरों, गरीबों और बच्चों आदि के बीच में जाकर उन्हें भोजन, राशन सामग्री, दवाई, मास्क आदि उपलब्ध कराए वही सभी कांग्रेसी अपने अपने बिलों में घुस गए थे। मैं भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं से आव्हान करता हूं की पार्टी की जनहितैषी योजनाओं को जन जन तक ले जाएं और पार्टी को पहले ही राउंड में भारी बहुमत से विजय बनाएं।
कार्यक्रम को फोन पर केबीनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सिलवानी विधायक रामपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा अनुशासित राजनैतिक दल है। जिसकी सदस्य संख्या करोड़ों में है। केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा अनेक कल्याण कारी योजनाओं का संचालन किया जाकर पात्र हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही प्रदेश में पंचम बार विजय पताका फहराएंगे, रामपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठानात्मक व चुनावों में विजयी होने के अनेक टिप्स भी दिए।
कार्यक्रम को भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक आदि ने भी संबोधित किया। यहां पर भाजपा के पूर्व जिला मंत्री रमाकांत शुक्ला, सुरेश यादव, संतोष जैन एडवोकेट, सलीम काजी, मोनू मतांबर सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता घर उपस्थित रहे।

  1. ↩︎

Related Articles

Back to top button