मध्य प्रदेश

आदिवासी की संदिग्ध मौत की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

सिलवानी। शनिवार को सिलवानी तहसील के चैनुपर ग्राम में आदिवासी युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत की जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार को दिया।

ज्ञापन में उल्लेख किया है कि युवक श्रीराम आदिवासी को पुलिस चौकी जैथारी के पुलिस कर्मी चैनपुर ग्राम से मारते हुए ले गए। इसके बाद रात्रि में युवक को छोड़ दिया और युवक की सुबह के समय घर में मौत हो गई। कांग्रेस ने इस मौत को संदिग्ध माना और सख्त कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेसियों ने ज्ञापन में कहा कि मौत के बाद शव का पीएम सिलवानी अस्पताल में कराया और पुलिस शव को ग्राम चैनपुर लेकर पहुंची।
यहां पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों पर दबाब देकर शव का दाह संस्कार कराया। अग्रि देने के बाद ही पुलिस ने गांव को छोड़ा। इस मौके पर रविंद्र पटेल, नीलमणि शाह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शर्मा, प्रकाश पटेल, शमीम काजी, इल्याज ताज, अजय रघुवंशी, भोला रघुवंशी, भरत पटेल, धीरज सिंह पटेल, जनपद सदस्य जगन ठाकुर, बिट्टू राय, योगेंद्र पटेल, हरिलाल मस्कोले, रामबाबू आदिवासी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जयस ने भी दिया ज्ञापन
इस घटना की जांच और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जय आदिवासी युवा शक्ति जयस कार्यकर्ताओ ने जयस जिलाध्यक्ष विजय पटेल के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इस अवसर पर रामबाबू हरीलाल, नरेंद्र सिलावट, भूपेंद्र चौधरी, आकाश, अमित दिवार, अजब सिंह, अर्जुन, सुरेंद्र आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button