राजनीति

बस्ती संपर्क अभियान के तहत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने किया भृमण

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । शहर के वार्ड नंबर 1 नरापुरा व एवं वार्ड नंबर 11 पटेल नगर बीजेपी नगर मंडल रायसेन की नेताओं कार्यकर्ताओं की टीम ने घर घर दस्तक दी।उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं द्वारा लाभान्वित परिवारों से मिलकर उनके अनुभवों से रूबरू हुए
वहीं योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रवासी पदाधिकारी गण प्रदेश महामंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, भगवान परमार प्रदेश मंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा धर्मेन्द्र आर्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, दीपेश पारोचे, मंडल जीतू शर्मा जगदीश अहिरवार आदि पदाधिकारी गिरधारीलाल शाक्य पूर्व पार्षद वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी, पार्षद राजकुमारी मनोज शाक्य, भाजपा अजा मोर्चा, सुनील मालवीय जिला मीडिया सहप्रभारी भाजपा अजा मोर्चा अजेश जाटव मंडल अध्यक्ष भाजपा अजा मोर्चा, राजेश पंथी जी पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा अजा मोर्चा, पंडित राजेन्द्र दुबे सोमवारा वाले जिला मीडिया प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा, विकास लोहट पूर्ण पार्षद वार्ड नंबर 11, हेमलता रघुवंशी मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा नगर मंडल, विवेक लोहट मंडल उपाध्यक्ष भाजपा अजा मोर्चा नगर मंडल, सुभम जाटव मंडल मीडिया प्रभारी भाजपा अजा मोर्चा नगर रायसेन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button