मध्य प्रदेश
उपनिरीक्षक डीपी साहू को दी भाव भीनी विदाई
तेजगढ़ से पथरिया स्थान्तरण होने पर थाना प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ ने फूल माला श्रीफल साल देकर दी विदाई
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । जिले के तेजगढ़ पुलिस थाना तेजगढ़ में 3 बर्ष10 माह से पदस्थ उप निरीक्षक डीपी साहू का पथरिया स्थान्तरण हो जाने पर तेजगढ़ थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय, एएसआई एसएन यादव, प्रधान आरक्षक हरिचरण गर्ग, रघुराज सिंह ठाकुर, देवेंद्र रैकवार, आरक्षक नन्हे भाई आरक्षक महेंद्र, जागेश्वर मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, रामनिवास उईके, महिला आरक्षक प्रतिभा नामदेव, राजेश ठाकुर, एवं राकेश पाठक आर एस राजाराम यादव, प्रमोद विश्वकर्मा, धीरज अठया सहित। तेजगढ़ सरपंच प्रतिनिधि, प्रकाश जैन (पंजी) नीरज असाटी सहित ग्राम के लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने डीपी साहू के कार्यकाल की सराहना की एवं उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।



