माझी समाज ने क्षेत्रीय विधायक को सौंपा ज्ञापन, मुख्यमंत्री द्वारा माझी समाज के लिए की घोषणा पर ही अमल
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के माझी समाज के द्वारा क्षेत्रीय विधायक नन्दनी मरावी को समाज की विभिन्न प्रकार की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया ।
मध्यप्रदेश माझी जनजाति संयुक्त संघर्ष समिति भोपाल के निर्देश पर सौपे ज्ञापन में उल्लेख किया है कि मध्यप्रदेश की पिछड़ा वर्ग की सूची में क्रमांक 12 से ढ़ीमर, कहार, केवट, भोई, मल्लाह, निषाद विलोपित करने का आदेश जारी। मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश दिंनाक 1 जनवरी 2018 के आदेश में माझी समुदाय की मांग अनुसार संशोधन जारी । पैसा अधिनियम में मछुआ नीति-2008 का पालन हो ।
मध्यप्रदेश सरकार का प्रस्ताव दिंनाक 29 अगस्त 2018 को सचिव भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय शास्त्री भवन नईदिल्ली में प्रेरित किया गया था । वह प्रस्ताव अन्यायपूर्ण तरीके से वापिस कर दिया गया है। उसमें दर्शाई गई कमियों को पूरा कर प्रस्ताव को कैबिनेट स्वीकृत कर वाकर केन्द्र को पुनः प्रेसित किया जावे ।
समाज सेवक सुपी बर्मन, रजनीश बर्मन, ओम प्रकाश, दीपचंद, बर्मन, राकेश बर्मन, सुरेश, विकास बर्मन, मुकेश बर्मन, महेंद्र बर्मन, शिवचरण बर्मन, हरचरण बर्मन, प्रकाश बर्मन, कल्लू, राजेश, निलेश मोनू, जितेंद्र, सोनू सेलर, रमेश, राजू सिंधिया, लालू सिंधिया, सुमित सोंधिया शरद बर्मन, राकेश, गौरी, आशीष, तरुण, केशव, साहिल , सुनील, लखन रामजी बर्मन, दीपक सेलर, प्यारेलाल, रक्कू बर्मन, विक्रम बर्मन, अजय, अखिलेश, अमित, बड्डू, रवि बर्मन, मोनू बर्मन के साथ अन्य सभी ने मिलकर विधायक नंदनी मरावी को माझी समाज की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान समाज की वरिष्ठ व्यक्ति और समाज के युवा वर्ग भी शामिल रहे।



