मध्य प्रदेश
गाज किरने से खेत में काम कर रहे 2 युवकों की मौत
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । पाटन मझौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत जोली ग्राम में गाज गिरने से हुई 2 लोगों की मौत।
मंगलवार की शाम के समय 4 युवक खेत का मोहँगा बांधने के लिए गए थे । जहां अचानक तेज बारिश आ जाने के कारण विपिन काछी और आशिक़ बढ़ई मऊहा के पेड़ के नीचे खड़े हो गए
उसी वक्त गाज गिरने से दोनों नवयुवकों की महुवा के पेड़ के नीचे खेत में ही मृत्यु हो गई दोनों लोगों की उम्र 18-19 साल थी
दोनों नवयुवकों को मझौली सरकारी अस्पताल भेजा गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । मृतक का परिवार गहरे सदमे में है



