मध्य प्रदेश

लवकुश जयंती: शोभायात्रा में निकाली सजीव झांकी, अखाड़ों के करतब आकर्षण का केन्द्र रहे

कार्यक्रम में 1विधायक रामपाल सिंह ने पांच लाख रुपए देने की घोषणा
अखाड़े एवं झांकी के कलाकारों को किया सम्मानित
गांधी आश्रम शिव मंदिर से शोभायात्रा वर वधु गार्डन पहुंची, सभी दलों, सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत

सिलवानी। शनिवार को कुशवाहा समाज द्वारा भगवान लवकुश की जयंती धूमधाम से मनाई गई। समाजजनों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में रामजी, लव-कुश जी, हनुमान जी की झांकी सजीव सजाई और पूजा-अर्चना कर बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली। गांधी आश्रम शिव मंदिर से यात्रा प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए वर वधु गार्डन पहुंची। चल समारोह में झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। झांकी में दो बालक लवकुश बने थे। समारोह के समापन के बाद भगवान की महाआरती की, प्रसादी वितरण हुआ। कुशवाहा समाज सहित अन्य वक्ताओं ने श्रीराम के चरित्र का वर्णन किया। युवा डीजे पर भगवान के भजनों पर थिरकते हुए चल रहे थे। इस दौरान समाज के युवाओं और अखाड़ों के पहलवानों द्वारा चल समारोह में हैरतअंगेज करतब दिखाए। नगर सहित अंचलों से शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों युवा डीजे पर चल रहे भजनों की धुन पर थिरकते नजर आए। शोभायात्रा की अगवानी डीजे सहित विभिन्न वाद्ययंत्रों से की जा रही थी।
कार्यक्रम में कुशवाहा समाज के प्रदेश पदाधकारी, क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत, पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल, राजेन्द्र तोमर सहित राजनैतिक एवं अन्य समाजों के वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित रहे, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामपाल सिंह ने समाज के निर्माण कार्यो के लिए पांच लाख रूपए देने की घोषणा की एवं अखाड़े के उस्ताजो, झांकी के कलाकारों को पांच पांच हजार रुपए से सम्मानित किया गया।
शोभायात्रा का नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षाकर स्वागत किया। जगह-जगह विभिन्न हिस्सों में सभी संगठन, समुदाय द्वारा स्टॉल लगाए। शोभायात्रा में विधायक प्रतिनिधि विभोर जैन, श्याम साहू, संदीप शर्मा, अजय पटेल, प्रदीप कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, पुरुषों के अलावा जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन धर्मदास कुशवाहा, आभार व्यक्त राजेश कुशवाहा ने व्यक्त किया।

  1. ↩︎

Related Articles

Back to top button