धार्मिक
अनंत चतुर्दशी पर चल समारोह निकाल कर किया प्रतिमाओ का विसर्जन
रिपोर्टर : रवि राय
जमुनिया । ग्राम उचेरा जमुनिया में अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से किया गया। दोपहर 3 बजे से चल समारोह शुरू हुआ जो ग्राम के मुख्य मार्ग से होते हुए ग्राम के विसर्जन स्थल पहुंचा।
चल समारोह बैंड बाजे के साथ नगर भ्रमण के दौरान महिला पुरूष बच्चे आदि सभी शामिल हुए गणेश उत्सव का पर्व बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी मनाया गया।
10 दिन गणेश उत्सव के पवन पर्व पर 24 घंटे संगीतमय कीर्तन की जाती है एवं रात्रि में संस्कृत कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता ह। गणेश उत्सव के अंतिम दिन विशेष पूजा अर्चना के दौरान विसर्जन किया गया। चल समारोह ग्राम के सभी भक्तगण मौजूद रहे।

