विधि विधान से पर्युषण पर्व का समापन हुआ
ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मुनि श्री उपशांतसागर महाराज के सानिध्य में 10 दिन के पर्यूषण पर्व का समापन विधिविधानसे वीरेंद्र भैया और नीतू भैया ने संपन्न कराया। जिसका संचालन मधुर आवाज से अतिशय जैन ने किया।
मुनि श्री उपशान्त महाराज ने बताया कि उत्तम ब्रह्मचर्य को सभी मनुष्यों को अपने अंत रंग में धारण करना चाहिए उत्तम ब्रह्मचारी धर्म हमें इंद्रियों पर नियंत्रण करना सीखना है सामाजिक जीवन में हमें अपनी धर्मपत्नी को छोड़कर आयु में बड़ी स्त्रियों की माता के समान समान आयु की स्त्रियों को बहन तथा छोटी स्त्रियों को बेटी के सामान देखना चाहिए क्योंकि ब्रह्मचारी का पालन बहुत कठिन है यह बताते हुए कहा कि जीव युद्ध क्षेत्र में तो वाणों की वर्षा को सहन कर लेता है लेकिन इंद्रियों के वश में ग्रसित मनुष्य काम वाण को सहन नहीं कर पाता है ।
उन्होंने कहाकि क्षमावाणी पर्व में विश्व की रक्षा हेतु धर्म की आवश्यकता है। वह धर्म कहा है तो वह धर्म मन में है ।जब तक मनुष्य के मन में धर्म रहता है। तब तक वह दूसरों को क्षमा का भाव धारण करता है। क्षमा धर्म सबका गुरु धर्म ही मित्र है, धर्म ही स्वामी है।
इस अवसर पर मुनि श्री के दर्शन करने क्षमावाणी के पावन पर्व पर नगर के जैन धर्मालंबियों एवं अन्य समाज के नागरिकों ने भी आशीर्वाद लिया ।
जिसमें विधायक ठाकुर रामपाल सिंह, पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह तोमर अपने -अपने कार्यकर्ताओं के साथ दिगंबर जैन मंदिर हदाईपुर पहुंचे और मुनि श्री को श्रीफल भेंट करते हुए आशीर्वाद ग्रहण किया । तब मुनि श्री ने आर्शीवाद देते हुए यह भी कहा कि यदि हम लोगों से कोई गलती होती है तो इसका मार्गदर्शक गुरु ही बतलाते है इसीलिए मैं आप सबसे उत्तम क्षमा, उत्तम क्षमा सबको क्षमा मांगता हूं ।
कार्यक्रम के दौरान जैन समाज द्वारा पधारे अथितियों एवं जैन समाज अध्यक्ष चक्रेश जैन, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार प्रिंस, नवीन जैन पडरिया, टिल्लू पारले , विमल जैन पिपरिया, रानू बिलहरा, वीरेंद्र काका, डब्बू जैन निक्की जैन, ऋषभ जैन, दयाचंद अट्टू जैन, सुनील जैन इत्यादि सहित समाज के वरिष्ठजनों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। अंत में वार्षिक प्रतिक्रमण किया गया और भगवान की मंगल आरती आयोजित की गई ।



