खेल

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न

सिलवानी । शुक्रवार को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, उदयपुरा, गैरतगंज आदि टीमों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जन भागीदारी समिति अध्यक्ष श्यामलाल साहू ने मां सरस्वती की पूजन एवं माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में मनोहर पंथी डॉ. रामानुज रघुवंशी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ एवं प्रतियोगिता प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत नेमा ने विभिन्न महाविद्यालयों से आए खिलाड़ियों एवं उनके कोच और इस प्रतियोगिता में विशेष सहयोग प्रदान करने वाले सभी का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के अंत में निर्णायक मंडल द्वारा संभाग स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Related Articles

Back to top button