पर्यावरणमध्य प्रदेश

स्वच्छता भारत अभियान की पहल, जिला न्यायाधीश द्वितीय के द्वारा 2 अक्तूबर को चलाया स्वच्छ सन्देश अभियान 

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास 
जबलपुर । जबलपुर जिला के सिहोरा व्यवहार न्यायालय में सोमवार 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जी के जयंती के उपलक्ष में स्वच्छ भारत महा अभियान की पहल पर व्यवहार न्यायालय सिहोरा प्रांगण में सुबह स्वच्छता अभियान का आयोजन किया।इस स्वच्छ महा अभियान में स्वयं न्यायाधीश द्वितीय सैफी दाऊदी ने झाडू लगाकर अभियान में शामिल हुये । एक घण्टे तक चले स्वच्छ महा अभियान में सभी ने मिल कर साथ दिया और सफाई में जुट गये ।
व्यवहार न्यायालय सिहोरा जिला द्वितीय न्यायाधीश सैफी दाऊदी ने दिया जन सन्देश- व्यवहार न्यायालय सिहोरा में स्वच्छता भारत अभियान की पहल,जिला न्यायाधीश द्वितीय के द्वारा 2 अक्तूबर को चलाया स्वच्छ सन्देश अभियान में आम जनता को सन्देश देते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान हमारे वातावरण और समाज में एक नई उमंग और ताजगी भरा अहसास कराती हैं । हम सभी को मिल कर इस स्वच्छ महा अभियान में आगें आना चाहिए । साथ ही उन्होनें अपने अनुभव के आधार सभी उपस्थिति लोगों के समक्ष अपनी बात रखी । 
स्वच्छता महा अभियान   कार्यक्रम में व्यवहार न्यायालय सिहोरा जिला न्यायाधीश सैफी दाऊदी द्वितीय, श्रृष्टि अग्निहोत्री न्यायिक मजिस्ट्रेट, उर्वशी यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं न्यायिक तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।

Related Articles

Back to top button