खेल

ICC World Cup 2023 : भारत की पाकिस्तान पर 7 विकेट से शानदार जीत

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
अहमदाबाद । ICC World Cup 2023 के India Vs Pakistan टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की करते हुए अपने रिकॉर्ड को बरकरार रखा। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में 8वी बार हराया। इस मैच भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने धुंआधार बल्लेबाजी की। रोहित शर्मा ने 63 गेंदों पर 86 रन बनाए, जिसमें छह चौके और इतने ही सिक्स शामिल रहे।
इसके पूर्व भारत ने टास जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 42.5 ओवर में 191 रन बनाकर ढेर हो गई। और भारत को 192 रन बनाने का लक्ष्य गया था, जिसके जवाब में भारत की टीम ने 30.3 ओवर में 3 विकेट खोकर शानदार जीत दर्ज की।

Related Articles

Back to top button