विरासन माता मंदिर में विशाल देवी जागरण रविवार को
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व में जय माँ विरासन देवी मंदिर कचनारी में विशाल देवी जागरण का आयोजन रविवार को किया गया है । विशाल भंडारा सुबह 10 बजे से प्रारंभ हैं और उसके बाद शाम सात बजे से देवी जागरण का आयोजन किया गया है।
जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कलाकार हिमेश राज, सपना राज, नीलेश राज के द्वारा भजनों की प्रस्तुति की जाएगी । जैसा कि क्षेत्रवासियों को विदित है कि विरासन देवी मंदिर क्षेत्रवासियों के आस्था का केंद्र है। यह वही स्थान हैं जहां लोगों की मुरादे पूरी होती हैं । ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम पाली में 24 भुजी विरासिन माता जी का मंदिर प्रसिद्ध है। बिरसिंहपुर पाली की प्रतिमा अष्टभुजी है और छत्तीसगढ़ के हरवाह में स्थापित विरासिन माता की प्रतिमा दो भुजी है। इस लिहाज से ढीमरखेड़ा पाली में विराजी माता विरासन अपने आप में अद्भुत चमत्कारी है । मंदिर का इतिहास लगभग एक हजार साल पुराना बताया जाता है। जिला मुख्यालय से 100 किमी. जंगल में स्थित मंदिर में माता के दर्शन करने कई जिलों से लोग आते हैं । इस स्थान को पर्यटन विभाग ने अपने संरक्षण में लिया है और भव्य मंदिर के आसपास खुदाई में पुराना कुआं व मंदिर के अवशेष भी निकले थे। यहां को लेकर यह भी मान्यता है कि पहले माता लोगों को पैसा प्रदान करती थीं लेकिन काम पूरा होने के बाद अतिरिक्त पैसे रखकर लोगों को वापस करना होता था । जिसमें स्वागतकांक्षी प्रतापभानू विमला राय, सत्येंद्र रमा राय, देवेंद्र मंजू राय, विवेक राय, प्रियांशु राय, दिव्यांशु राय, रुद्राशं राय, कनक राय, एवं समस्त राय परिवार ज्यादा से ज्यादा भक्त गण ने पहुंचकर विशाल भंडारा एवं देवी भजनों का लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि माँ वीरसन माता में 19 वर्षों से लगातार जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय नवरात्र की अष्टमी को विशाल भंडारा एवं देवी जागरण कराते आ रहें हैं।


