ज्योतिष

Aaj ka Panchang आज का पंचांग सोमवार, 30 अक्टूबर 2023

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचाग 🧾
सोमवार 30 अक्टूबर 2023

महा मृत्युंजय मंत्र – ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्‌। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।।
☄️ दिन (वार) – सोमवार के दिन क्षौरकर्म अर्थात बाल, दाढ़ी काटने या कटाने से पुत्र का अनिष्ट होता है शिवभक्ति को भी हानि पहुँचती है अत: सोमवार को ना तो बाल और ना ही दाढ़ी कटवाएं ।
सोमवार के दिन भगवान शंकर की आराधना, अभिषेक करने से चन्द्रमा मजबूत होता है, काल सर्प दोष दूर होता है।
सोमवार का व्रत रखने से मनचाहा जीवन साथी मिलता है, वैवाहिक जीवन में लम्बा और सुखमय होता है।
जीवन में शुभ फलो की प्राप्ति के लिए हर सोमवार को शिवलिंग पर पंचामृत या मीठा कच्चा दूध एवं काले तिल चढ़ाएं, इससे भगवान महादेव की कृपा बनी रहती है परिवार से रोग दूर रहते है।
सोमवार के दिन शिव पुराण के अचूक मन्त्र “श्री शिवाये नमस्तुभ्यम’ का अधिक से अधिक जाप करने से समस्त कष्ट दूर होते है. निश्चित ही मनवाँछित लाभ मिलता है।
🔮 शुभ हिन्दू नववर्ष 2023 विक्रम संवत : 2080 नल, शक संवत : 1945 शोभन
🌐 संवत्सर नाम अनला
🔯 शक सम्वत : 1945 (शोभकृत् संवत्सर)
☸️ काली सम्वत् 5124
🕉️ संवत्सर (उत्तर) पिंगल
☣️ आयन – दक्षिणायन
☀️ ऋतु – सौर हेमंत ऋतु
🌤️ मास – कार्तिक मास
🌔 पक्ष – कृष्ण पक्ष
📆 तिथि : कार्तिक मास कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि 10:23 PM तक उपरांत तृतीया |
✏️ तिथि स्वामी : द्वितीया के देवता हैं ब्रह्मा। इस तिथि में ब्रह्मा की पूजा करने से मनुष्य विद्याओं में पारंगत होता है।
💫 नक्षत्र : नक्षत्र कृत्तिका 04:01 AM तक उपरांत रोहिणी
🪐 नक्षत्र स्वामी : कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य और राशि के स्वामी शुक्र हैं।
🔊 योग : व्यातीपात योग 05:33 PM तक, उसके बाद वरीयान योग
प्रथम करण : तैतिल – 11:03 ए एम तक
द्वितीय करण : गर – 10:22 पी एम तक
🔥 गुलिक काल : – सोमवार का शुभ (गुलिक काल) दोपहर 1:30 से 3 बजे तक ।
⚜️ दिशाशूल – सोमवार को पूर्व दिशा का दिकशूल होता है ।यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से दर्पण देखकर, दूध पीकर जाएँ ।
🤖 राहुकाल -सुबह -7:30 से 9:00 तक राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |
🌞 सूर्योदयः- प्रातः 06:25:00
🌅 सूर्यास्तः- सायं 05:35:00
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 04:48 ए एम से 05:40 ए एम
🌆 प्रातः सन्ध्या : 05:14 ए एम से 06:31 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 11:42 ए एम से 12:27 पी एम
🔯 विजय मुहूर्त : 01:56 पी एम से 02:40 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 05:38 पी एम से 06:04 पी एम
🏙️ सायाह्न सन्ध्या : 05:38 पी एम से 06:55 पी एम
💧 अमृत काल : 01:41 ए एम, अक्टूबर 31 से 03:14 ए एम, अक्टूबर 31
🗣️ निशिता मुहूर्त : 11:39 पी एम से 12:31 ए एम, अक्टूबर 31
सर्वार्थ सिद्धि योग : 04:01 ए एम, अक्टूबर 31 से 06:32 ए एम, अक्टूबर 31
🚓 यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
👉🏽 आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
🤷🏻‍♀️ आज का उपाय-किसी विप्र को घृतपूर्ण कुम्भ (घी से भरा पात्र) भेंट करें।
🌳 वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – सर्वार्थसिद्धि योग, विश्व बचत दिवस, विश्व मितव्ययिता दिवस, स्वामी दयानंद सरस्वती स्मृति दिवस, अभिनेता विनोद मेहरा पुण्य तिथि, प्रसिद्ध वैज्ञानिक होमी जहाँगीर भाभा जन्म दिवस, प्रसिद्ध गायक अभिजीत भट्टाचार्य जन्म दिवस, राजनीतिज्ञ प्रमोद महाजन जन्म दिवस, राष्ट्रीय कैंडी कॉर्न दिवस है, राष्ट्रीय पाठ आपका पूर्व दिवस, राष्ट्रीय चेकलिस्ट दिवस, एक महान अंतिम संस्कार दिवस
✍🏼 विशेष – द्वितीया तिथि को कटेरी फल का तथा तृतीया तिथि को नमक का दान और भक्षण दोनों त्याज्य बताया गया है। द्वितीया तिथि सुमंगला और कार्य सिद्धिकारी तिथि मानी जाती है। इस द्वितीया तिथि के स्वामी भगवान ब्रह्माजी हैं। यह द्वितीया तिथि भद्रा नाम से विख्यात मानी जाती है। यह द्वितीया तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ तथा कृष्ण पक्ष में शुभ फलदायिनी होती है।
🛕 Vastu tips 🏚️
बेडरूम में आईना लगा सकते हैं या नहीं? वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बेड के ठीक सामने आईना या शीशा नहीं लगाना चाहिए। दरअसल, अगर बेड के ठीक सामने आईना लगा होगा तो सबसे पहले सुबह उठने पर आपको वही दिखेगा जो कि अशुभ है। कहते हैं सुबह उठते ही सबसे पहले अपनी हथलियों में भगवान का स्मरण करना चाहिए। इसलिए बेड के सामने आईना न लगाएं। इसके अलावा ऐसा करने से पति-पत्नी के रिश्ते में भी समस्यायें आने लगती है और साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी झेलनी पड़ सकती हैं, लेकिन अगर आपके बेडरूम में लगा वह शीशा फिक्स है और आप उसे हटा नहीं सकते तो उस पर रात को सोने से पहले ही कपड़ा ढक दें। एक बात और कि आप बेड के सामने वाली जगह, यानि वह दिशा जो आपको उठते ही सबसे पहले दिखाती है, उसे छोड़कर आप बेडरूम की किसी भी दिशा में आईना लगा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button