देवरी के ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । प्रांजल नाथ के समर्थन में सौंपा ज्ञापन, जनता है आक्रोशित चार दिनों का दिया अल्टीमेटम
ज्ञातव्य है कि 18 अक्टूबर को अपनी मां से पुस्तक लेने की बोलकर प्रांजल नाथ पिता देवेंद्र नाथ शांति चौक निवासी देवरी घर से निकले थे पर आज 30 अक्टूबर तक कोई खबर उनकी नहीं मिली है परिवार ने तत्काल पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी परिवार के सदस्य एवं प्रांजल नाथ की मां एसपी कार्यालय रायसेन भी गुहार लगाने पहुंची थी वहां से आश्वासन दिया गया था कि एसडीओपी इस पूरे मामले की जांच करेंगे परिवार का कहना है कि आज तक एसडीओपी महोदय देवरी थाना नहीं पधारे तेरह दिन बीत जाने पर भी देवरी पुलिस को प्रांजल नाथ का कोई सुराग नहीं मिला है पुलिस के इसी रवैया से असंतुष्ट प्रांजल नाथ के परिवार एवं देवरी के विभिन्न संगठनों एवं नागरिक और आम जन तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि जिन चार छात्रों से प्रांजल नाथ का झगड़ा हुआ था जिसका सीसीटीवी फुटेज प्रांजल नाथ के परिवार ने सभी को बताया और पुलिस को भी सोपा है ज्ञापन में तत्काल उचित कार्रवाई कर प्रांजल नाथ का पता लगाने की बात लिखी गई है उपस्थित जनों ने प्रशासन को चार दिनों का अल्टीमेट दिया है उचित कार्रवाई ना होने की दिशा में आंदोलन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है और यह भी कहा है कि जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। आज राम जानकी मंदिर परिसर में देवरी नगर के विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष, गणमान्य नागरिक समाजों के अध्यक्ष, सामाजिक संगठन के अध्यक्ष एवं स्कूली छात्र एकत्रित होकर तहसील कार्यालय पहुंचे उसके बाद सभी थाना देवरी प्रतिलिपि लेकर पहुंचे थाना प्रभारी संजय यादव को भी प्रतिलिपि दी गई एवं निवेदन किया गया कि तत्काल प्रांजल नाथ का पता लगाया जाए उसे खोज निकाला जाए मुख्य रूप से जो संगठन ज्ञापन देने में सम्मिलित रहे उनमें व्यापारी संघ देवरी, पेंशनर एसोसिएशन, सोपास संगठन, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू उत्सव समिति, जय गुरुदेव संगत, मानस जागृति मंडल, अभिनव गरिमा स्कूल के प्राचार्य, आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य आदि सम्मिलित थे तहसील कार्यालय में उपस्थित संगठनों के अध्यक्षों से मीडिया ने बात की प्रांजल नाथ के माता-पिता से भी बात की।


