मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र पटेल के समक्ष कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल

रिपोर्टर : फारूक मंसूरी
बम्होरी । सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के बम्होरी चिंगबाड़ा , कुंडाली, भेंसरा, सिमरिया, गजंदा, अर्जनी ग्राम के सैंकड़ों भाजपाइयों ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
बम्होरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की रीति नीति से खफा होकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया
कांग्रेस की सदस्यता कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र पटेल, मुमताज़ खान जिला अध्यक्ष, मप्र कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र सिंह तोमर, टीकम पटेल ब्लॉक अध्यक्ष बम्होरी की मौजूदगी में फूलमालाओं से स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई। दिलहारी बस स्टेंड एवं कुंडाली में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर स्वागत समारोह को कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता परिवर्तन के दौरान वास्तव में लोग भाजपा सरकार के कुशासन से ऊब कर कांग्रेस ज्वाइन कर रहे हैं।
महामंत्री राजेन्द्र तोमर ने अपने संबोधन में कहाकि भाजपा सरकार के 18 साल के कुशासन में भूख भय और भ्र्ष्टाचार का माहौल बना हुआ है। मंत्री के इशारे पर कांग्रेसियों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रदेश में सत्ता के बदलाव के लिए लोग कांग्रेस की सरकार बनाने बेताब हैं। इस अवसर पर सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद।

Related Articles

Back to top button