क्राइम

SST टीम ने बम्होरी में वाहन से 2 लाख 90 हजार रूपये नगद पकडे

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सिलवानी । विधानसभा चुनाव को देखते हुए लगी आचार संहिता के बाद पुलिस एवं प्रशासन लगातार अपराधियों की धरपकड एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही और लगातार सिलवानी पुलिस अनुविभाग के अन्तर्गत बम्होरी पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी लगातार भ्रमण कर रहे है। SST के नाके सक्रिय कर दिये गये है और FST की टीम लगातार भ्रमण कर रही है और अन्तर जिला चेकिंग भी की जा रही है।
पुलिस की सक्रियता के चलते बम्होरी में चौराहे पर चेकिंग के दौरान SST दल द्वारा 6 नवंबर 2023 सोमवार की शाम लगभग 6 बजे बोलेरो पिकप वाहन क्रमांक MP15 G 4441 जो पिपरिया ज़िला नर्मदापुरम से केसली जिला सागर जा रही थी । रोककर जांच की गई जिसमे सतीश जैन पिता भागचंद जैन निवासी केसली जिला सागर से दो लाख नब्बे हज़ार रुपए आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर एसएसटी दल बम्होरी द्वारा जप्त किए गए है।
बम्होरी थाना प्रभारी अमरसिंह धाकड़ ने बताया कि उक्त नगद रूपयों एवं वाहन के कागजात की जाँच भी की जा रही है। जाँच के संबंध मे आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button